{"_id":"64836bbec25eac4e1f09e998","slug":"district-got-141-anm-health-facilities-will-increase-in-villages-raebareli-news-c-13-1-280526-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिले को मिलीं 141 एएनएम, गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सहूलियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिले को मिलीं 141 एएनएम, गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सहूलियतें
Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 100 से अधिक एएनएम के रिटायर्ड होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। शासन स्तर पर चयन होने के बाद जिले को 141 नई एएनएम मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण सहित अन्य कार्यों में लोगों को सहूलियतें मिलेंगी। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 एएनएम और जिले स्तर पर उद्यान राज्यमंत्री ने 32 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। नौ एएनएम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नियुक्ति पत्र लिया।
जिले में एएनएम की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण, गर्भवतियों की रूटीन जांच, सहित अन्य तमाम स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। एक-एक एएनएम कई गांवों का काम देख रही हैं। इससे समय से काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। नियमित टीकाकरण भी लक्ष्य के सापेक्ष पूरा नहीं हो पा रहा है। शासन स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को 141 नई एएनएम मिली हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 100 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार में 32 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। जल्द ही एएनएम के काम शुरू करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र पाकर नई एएनएम खुशी से चहक उठीं। एएनएम ने कहा कि जो भी क्षेत्र मिलेगा, वहां अच्छा काम करके लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का काम करेंगे। उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया। कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से ही होती है। आप अपने कार्यों से जिले व प्रदेश को अलग पहचान दिला सकती है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।