फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distraught over husband's death, woman hangs herself

Lucknow News: पति की मौत से परेशान महिला ने लगाया फंदा

Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Distraught over husband's death, woman hangs herself
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। कृष्णानगर के आजादनगर निवासी पायल (30) ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह पति की मौत के बाद मानसिक तनाव में थीं।
विज्ञापन

उनके देवर अरुण ने बताया कि उनके भाई बउवा की एक वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पायल लोगों के घरों में काम करती थीं। सोमवार शाम काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं। रात में खाना खाने के बाद पायल बेटे और बेटी के साथ सो गईं। मंगलवार सुबह बेटे कृष्णा ने मां का शव कमरे की बल्ली से लटका देखा। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed