{"_id":"69ff9acfb1c165e1aa07ce10","slug":"distraught-over-a-childs-death-a-hotel-employee-hangs-himself-lucknow-news-c-13-lko1096-1729304-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चे की मौत से परेशान होटल कर्मी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चे की मौत से परेशान होटल कर्मी ने लगा लिया फंदा
Sun, 10 May 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। इंदिरानगर के पंतनगर में पांच वर्ष पहले हुई बच्चे की मौत से परेशान चल रहे होटल कारीगर संतोष कुमार (40) ने शुक्रवार रात फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरूप से बाराबंकी के बघौली निवासी संतोष पंतनगर में साढ़ू आजम खान के घर में पत्नी तारा के साथ रहकर होटल में चाऊमीन बनाते थे। साले दिलीप ने बताया कि बच्चे की मौत होने पर परेशान संतोष शराब पीने के आदी हो गए थे। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर आए थे। फिर कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। होटल कर्मी जब उन्हें बुलाने आए तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर साढ़ू ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें संतोष रोशनदान से चुनरी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। इंस्पेक्टर इंदिरानगर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।