{"_id":"64b65397f4f41046d40e2329","slug":"disrespectful-comment-on-cm-yogi-on-twitter-case-filed-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी के लिए की अमर्यादित टिप्पणी, यूपी पुलिस व डीजीपी को कर दिया टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी के लिए की अमर्यादित टिप्पणी, यूपी पुलिस व डीजीपी को कर दिया टैग
Tue, 18 Jul 2023 02:25 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने दुस्साहस दिखाते हुए सीएम, यूपी पुलिस व डीजीपी को टैग भी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर अमर्यादित टिप्पणी ट्विटर पर पोस्ट की गई। इसकी शिकायत होने पर साइबर क्राइम थाने के आरक्षी ने केस दर्ज कराया है। आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर टिप्पणी की और मुख्यमंत्री, यूपी पुलिस व डीजीपी के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने में तैनात आरक्षी राजेश कुमार तिवारी ने थाने में तहरीर दी। इसमें जिक्र किया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की ओर से 12 जुलाई को प्लेटफार्म पर पोस्ट किए गए मैसेज व फोटोग्राफ की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती : 19 हजार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर अगली सुनवाई 26 जुलाई को
इस दौरान कल्पना श्रीवास्तव के ट्विटर हैंडल @lawyer_kdlpna द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल @uppolice, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल @myogiadityanath व डीजीपी के @dgpup ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्विटर हैंडल KHALID QURESHI @RockQureshi1 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर यूपी पुलिस व मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
ऑनलाइन प्रसारित करने के संबंध में स्क्रीन शॉट्स लिया गया। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खान के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।