{"_id":"69380b5458492406f000e074","slug":"dispute-over-electricity-connection-domineering-sisters-chased-the-departmental-team-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन पर विवाद: दबंग बहनों ने विभागीय टीम को दौड़ाया, 80 हजार की वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन पर विवाद: दबंग बहनों ने विभागीय टीम को दौड़ाया, 80 हजार की वसूली का आरोप
Tue, 09 Dec 2025 05:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:13 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन देने पहुंची विभाग की टीम को लखनऊ के पारा में दो बहनों ने दौड़ा लिया। आरोप है कि दोनों अवैध वसूली के रूप में 80 हजार रुपये की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में पारा के गायत्रीपुरम हंसखेड़ा निवासी व्यापारी हिमांशु कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर को नया विद्युत कनेक्शन कराने के लिए किए गए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को विभागीय टीम कनेक्शन जोड़ने पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान हंसखेड़ा पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी हिमांशी यादव और आरती मौके पर पहुंच गईं और विरोध करते हुए बिजली कर्मचारियों को ईंट लेकर दौड़ाते हुए गालियां देने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर टीम को वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि हिमांशी यादव पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह दबंग प्रवृत्ति की महिला है।
विज्ञापन
पीड़ित हिमांशु ने इसकी शिकायत हंसखेड़ा चौकी में दी। शिकायत देने के बाद वह व्यापार मंडल अध्यक्ष के कॉम्प्लेक्स में महामंत्री जय सिंह, सुशील कुमार, मानसिंह, अमित यादव, कुंवर पाल सहित लगभग 20 पदाधिकारियों के साथ बैठे थे। उसी दौरान हिमांशी और आरती स्कूटी से पहुंचीं और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों बहनें बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली के तौर पर 80 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने विकलांग पदाधिकारी जय सिंह पर झूठा छेड़खानी का आरोप लगाने की भी धमकी दी।
व्यापारमंडल पदाधिकारियों ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर हिमांशी यादव और आरती के खिलाफ देर रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।