फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute between the couple, police did not arrive even after being called, husband hanged himself

Lucknow News: दंपती में विवाद, बुलाने पर भी न पहुंची पुलिस, पति ने लगा ली फांसी

Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the couple, police did not arrive even after being called, husband hanged himself
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम में रविवार सुबह पति-पत्नी में बीच विवाद हो गया। चौकी में शिकायत हुई मगर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद रात में पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक कल्ली पश्चिम निवासी सुधीर कुमार मौर्य (35) का आए दिन पत्नी से विवाद होता था। रविवार सुबह भी दंपती में झगड़ा हुआ। कई घंटे तक दोनों झगड़ते रहे। शाम चार बजे सुधीर के भाई सुजीत पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाई व भाभी में विवाद चल रहा है। आज ज्यादा बढ़ गया है। मदद कर दें। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सुजीत को लौटा दिया। कुछ देर बाद सुजीत फिर पुलिस को बुलाने चौकी पहुंचे। मगर पुलिसकर्मी मौके पर नहीं गए। रात आठ बजे सुधीर ने कमरे में फांसी लगा ली। खुदकुशी की सूचना पर पीजीआई पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पुलिस पर लगे आरोप की जांच की जाएगी, अगर कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed