फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disput for funeral

शवों को दफनाने को लेकर हंगामा

Thu, 18 Feb 2021 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
disput for funeral
लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैथा गांव में बुजुर्ग दुर्गा मल्लाह और युवती रुचि की मंगलवार की रात मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण शवों को लेकर गांव के बाहर स्थित श्मशान जाना चाहते थे लेकिन शासन द्वारा जो शमशान भूमि स्थल बनाया गया है, उसके लिए कहीं से भी रास्ता नहीं है। बुधवार को जब ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में जिन लोगों के खेत पड़ते हैं, उन्होंने अपने खेतों से शव लेकर जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे का समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में हुआ जबकि युवती का अंतिम संस्कार उसकी पैतृक जमीन पर किया गया। तहसील प्रशासन ने श्मशान घाट जाने के लिए रास्ता निकालने के विषय में ग्रामीणों को बृहस्पतिवार को तहसील बुलाया है जहां इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed