फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Display of skills, respect for women power

Lucknow News: हुनर का प्रदर्शन, नारी शक्ति का सम्मान

Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Display of skills, respect for women power
हुनर हाट में सम्मानित महिलाओं के साथ आकांक्षा समिति की अध्यक्ष र​श्मि सिंह।
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आकांक्षा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय हुनर हाट में अलग-अलग जिलों की पहचान देने वाले उत्पाद एक ही मंच पर देखने को मिले। इसमें आजमगढ़ के मिट्टी के बर्तन, कानपुर के उत्पाद, झांसी, बनारस की शक्ति रसोई, सुल्तानपुर का फूड स्टाल, बागपत की चादरें, गाजीपुर के पर्स, मुरादाबाद से पीतल के बर्तन सहित कई अन्य जनपदों के उत्पाद दिखे।
विज्ञापन


वहीं स्टेट इनिशिएटिव के अंतर्गत सांस्कृतिक और आर्थिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर की महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और कलाकारों की भागीदारी रही। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने महिला उद्यमियों को आकांक्षा सम्मान से नवाजा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए और नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो दिन चले कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला उद्यमी शामिल हुई। अलग-अलग संस्थाओं की ओर से समाज सेवा करने वाली महिलाओं को भी इस मंच पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन में प्रदेश के 75 जिलों की महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए हस्तनिर्मित एवं हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन




इन्हें मिला आकांक्षा महिला सशक्तीकरण सम्मान
डॉ. अर्चना शुक्ला - आईआईएम की निदेशक
ऊषा विश्वकर्मा - रेड बिग्रेड ट्रस्ट
अन्नू यादव - बाल मंच
कनक रेखा चौहान - निदेशक मेटाफर लिटरेचर फेस्टिवल
शिखा श्रीवास्तव- पत्रकार
सरोज प्रकाश - सामाजिक कार्यकर्ता
डॉ. वर्तिका नंदा - प्रोफेसर, लेखिका व कार्यकर्ता


इन्हें मिला आकांक्षा दीदी सम्मान
- मुन्नी, काजल, मीनाक्षी

इन्हें मिला आकांक्षा सामाजिक कार्य सम्मान
शालू सिंह - दृष्टि संस्था
विनीता वर्मा - प्रेरणा स्कूल
वर्षा वर्मा- कोविड के दौरान शव निस्तारण
अर्चना सिंह - वन स्टॉप सेंटर

इन्हें मिला आकांक्षा समिति सफलता सम्मान
ऊषा गुप्ता, ऊषा शर्मा, सुरभि रंजन, अर्चना कुमार, शुभ्रा मित्तल, संगीता भटनागर, कविता भटनागर, इला, दीपम प्रसाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed