फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Display of licensed weapons in Tilak, case

Lucknow News: तिलक में लाइसेंसी शस्त्रों का प्रदर्शन, केस

Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Display of licensed weapons in Tilak, case
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात तिलक समारोह में लाइसेंसी शस्त्रों का प्रदर्शन हुआ। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के साथ बंदूक हाथ में उठाकर डांस किया गया। रविवार को सोशल मीडिया पर शस्त्रों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ। दरोगा की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के बेहटा कला गांव में तिलक समारोह था। इसमें नर्तकियों को बुलाया गया था। रात में कार्यक्रम में नृत्य के दौरान कुछ लोग लाइसेंसी शस्त्रों का प्रदर्शन करने लगे। वायरल वीडियो में एक युवक लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर रहा था, जबकि दूसरे लोग बंदूक लेकर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसे दबाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अफसरों के संज्ञान में मामला पहुंचा तो मामले में कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक कोतवाली में तैनात दरोगा राजेश सिंह की तहरीर पर बेहटाकला गांव निवासी जय प्रकाश सिंह के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया को लेकर लिखापढ़ी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।



शस्त्र लेकर डांस करने वालों पर कार्रवाई नहीं
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक बंदूक से फायरिंग कर रहा है तो कुछ लोग शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए डांस कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने सिर्फ फायरिंग करने वाले युवक पर ही केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। शस्त्र का प्रदर्शन करने वालों की भी पहचान कराई जा रही है। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed