फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diseases spreading through adulterated and pesticide laden food

Lucknow News: मिलावटी, कीटनाशकयुक्त भोजन बांट रहा बीमारियां

Sat, 08 Feb 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Diseases spreading through adulterated and pesticide laden food
लखनऊ। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. क्षितिज भारद्वाज के मुताबिक मिलावटी और कीटनाशकयुक्त भोजन से लोगों में तेजी से बीमारियां पनप रही हैं। वे शुक्रवार को न्यूट्रीशियन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से केजीएमयू के कलाम सेंटर में हुई कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. क्षितिज के मुताबिक खाने-पीने के सामान में मिलावट और खेती में कीटनाशक के इस्तेमाल को लेकर अब भी ठोस नीति नहीं है। ऐसे में लोगों को बीमारियों से बचाना है तो इन पर रोक लगाने के तरीके तलाशने होंगे।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान शुद्ध भारत मिशन लॉन्च किया गया। डॉ. क्षितिज ने बताया कि फूड सेफ्टी स्कवायड बनाया गया है। इसमें कॉलेज के बच्चों को जोड़ा जाएगा। अब तक 40 कॉलेज के बच्चों ने शपथ ली है। ये बच्चे दुकान, ठेले, होटल आदि में जाकर लोगों को सफाई, मिलावटी भोजन से बचाव को लेकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा, मरीज हो या सामान्य व्यक्ति सभी को पोषणयुक्त भोजन की जरूरत होती है। इससे व्यक्ति बीमारी से बच सकता है। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा ने कहा, मेडिकल की पढ़ाई में न्यूट्रीशन विषय को विस्तार से शामिल करने की जरूरत है। डॉक्टर मरीजों को दवाओं के साथ खान-पान संबंधी सलाह भी देते हैं। सही जानकारी होने पर लोगों को दिल, गुर्दा, लिवर समेत दूसरे अंगों की गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed