{"_id":"b4eae811a15a2d2db2b0c639ff076a40","slug":"discount-on-flat-booking-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुक करिए आशियाना, पाएं 50 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बुक करिए आशियाना, पाएं 50 फीसदी छूट
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद 19 अगस्त से शहर में करीब साढ़े चार हजार संपत्तियों का पंजीकरण शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें सबसे अधिक फायदा ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को मिलेगा। आवास विकास ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों से पंजीकरण पुस्तिका का केवल 50 प्रतिशत शुल्क लेगी।
वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वालों को लंबी लाइन लगाने से भी राहत मिलेगी। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखी गई है।
जानकारी के मुताबिक पंजीकरण पुस्तिका का संभावित दाम 1000 रुपये है। आवास विकास ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए चार बैंकों से करार किया है।
इनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शामिल है। इनमें से किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए चालान जमा किया जा सकता है।
वहीं जो लोग नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हैं उनको बैंक में भी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। आवेदक नेट बैंकिंग के माध्यम से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसी के साथ आवेदक को पंजीकरण के लिए सिर्फ पचास प्रतिशत धनराशि ही जमा करनी होगी।
आवास विकास परिषद सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रायबरेली रोड पर वृंदावन योजना में एवरेस्ट व अरावली इंक्लेव और सुलतानपुर रोड पर अवध विहार योजना में नंदिनी, गंगोत्री, अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी व गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में गंगा, यमुना और हिंडन इंक्लेव में 19 से पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को पंजीकरण पुस्तिका की मात्र आधी धनराशि ही देनी होगी।