फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disclosure: The banned 2000 rupee notes are still in use in Nepal border, one note is exchanged for 1600 rupe

खुलासा: नेपाल सीमा में अभी भी चल रहे हैं बंद हो चुके 2000 के नोट, एक नोट के बदले मिलते हैं 1600 रुपए

Tue, 15 Jul 2025 06:13 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Jul 2025 06:13 AM IST
सार

Two thousand rupee notes: भारत में बंद हो चुके दो हजार के नोट नेपाल सीमा पर अब भी चल रहे हैं। आयकर विभाग इसको लेकर गहन जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Disclosure: The banned 2000 rupee notes are still in use in Nepal border, one note is exchanged for 1600 rupe
भारत में बंद हो चुके हैं दो हजार के नोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल से सटे प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का अवैध कारोबार चल रहा है। आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि दो हजार रुपये के नोट के बदले 1200 रुपये से 1600 रुपये तक दिए जा रहे हैं। आयकर विभाग, लखनऊ की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बीते फरवरी माह में नेपाल सीमा के कई इलाकों में छापे मारकर इसके अहम सुबूत जुटाए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नोट बदलने का यह अवैध कारोबार सीमा के दोनों तरफ धड़ल्ले से जारी है। आयकर विभाग की टीमों ने जब नेपाल सीमा के रक्सौल, रुपैडीहा, बढ़नी आदि जगहों पर अपनी टीमें भेजीं तो नोट बदलने के इस खेल की पर्तें खुलने लगीं। जांच में सामने आया कि इसमें अधिकतर बेरोजगार युवकों का इस्तेमाल किया जाता है। बदले में उन्हें कमीशन मिलता है। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन नोटों को कहां भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक दो हजार रुपये के नोट अब केवल आरबीआई के कार्यालय और पोस्ट ऑफिस में ही जमा किए जा सकते हैं, जिसकी सीमा 30 हजार रुपये तक ही है। अब आयकर विभाग की जांच की जद में नेपाल सीमा के पोस्ट ऑफिस हैं, जहां यह खंगाला जा रहा है कि किन लोगों ने बीते कुछ वर्ष में 2 हजार रुपये के नोट बदलवाए हैं। आयकर विभाग इसका डाटा जुटा रहा है, हालांकि नोट बदलवाने वाले लोगों द्वारा फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नेपाल में भी बदले जा रहे नोट

आयकर विभाग ने गहनता से जांच के लिए कुछ निजी व्यक्तियों को दो हजार रुपये के नोट लेकर नेपाल भेजा, जहां आसानी से नोट बदल गए। आयकर विभाग ने यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया था और पुलिस की मदद नहीं ली थी। बता दें कि इसी फर्जीवाड़े की जांच के दौरान आयकर विभाग को सुराग मिला था कि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में हजारों की संख्या में यूपीआई ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। इसका इस्तेमाल अवैध मस्जिद, मदरसों, मजारों का निर्माण करने के साथ अवैध धर्मांतरण के लिए हो रहा है, जिसकी फंडिंग तामिलनाडु की एक धार्मिक संस्था द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed