फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled people selected for post of Lekhpal protested by gheraoing BJP office in Lucknow

दिव्यांगों ने घेरा BJP दफ्तर: लेखपाल का नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज, मांग न पूरी होने पर मनाएंगे काला दिवस

Mon, 25 Nov 2024 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

राजधानी में दिव्यांगों ने भाजपा दफ्तर घेरा। लेखपाल का नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज थे। चेतावनी दी कि मांग न पूरी होने पर काला दिवस मनाएंगे। 

विज्ञापन
Disabled people selected for post of Lekhpal protested by gheraoing BJP office in Lucknow
दिव्यांगों ने घेरा BJP दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगों ने सोमवार को बीजेपी दफ्तर का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने पार्टी दफ्तर के दो नंबर गेट पर खाट बिछाकर करीब पांच घंटे तक धरना दिया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात करवाई। 

विज्ञापन


इसके बाद दिव्यांगों ने चेतावनी दी, नियुक्ति पत्र व अन्य मांगों पर अमल न होने की स्थिति में दिव्यांग दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दिव्यांग महागठबंधन की अगुवाई में प्रदेश भर से करीब 350 दिव्यांग अभ्यर्थी सोमवार सुबह आठ बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे। अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या देख पार्टी दफ्तर व विधान सभा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाट बिछाकर अपना धरना शुरू कर दिया

यहां अभ्यर्थियों ने तीन से चार खाट बिछाकर अपना धरना शुरू किया। पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने की बात कही। लंबे समय के बाद जब कोई जिम्मेदार नहीं आया तो अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।


महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्वव ने बताया कि दिव्यांग अभ्यर्थी पिछले 11 महीने से ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं लेकिन, इनकी मांग पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से जब मांग पर ध्यान नहीं गया तो बीजेपी कार्यालय के बाहर दिव्यांगों ने धरना शुरू किया। 

 दिव्यांग की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई हो

दिव्यांगों ने मांग की, लेखपाल पद की नियुक्ति पत्र जल्द मिले। अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों पर दिव्यागों को नौकरी दी जाएगी। पेंशन की व्यवस्था बहाल हो और पांच हजार मासिक मिले। सरकारी नौकरी में दिव्यांग आरक्षण कोटा लागू की जाए। निशुल्क इलाज की व्यवस्था हो। दिव्यांग ट्राफिक वार्डनों को चौराहों पर तैनात किया जाएगा। दिव्यांग की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed