फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled Mahagathbandhan's movement postponed

Lucknow News: दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित

Thu, 08 May 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Disabled Mahagathbandhan's movement postponed
लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर हनुमान चालीसा पढ़ने व लोकभवन का घेराव करने का आंदोलन स्थगित कर दिया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में बुधवार को बैठक में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों की नियुक्ति, नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा व सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी, पेंशन पांच हजार रुपये करने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उप निदेशक मोनिका लाल, राकेश कुमार और रजनीश से पांच घंटे तक वार्ता के बाद मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन मिला। महागठबंधन ने एक माह का समय दिया है। वार्ता में महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रवक्ता आनंद तिवारी, बधिर संगठन के पीयूष मिश्रा, बेद प्रकाश, लेखपाल अभ्यर्थी आरती राणा, कृष्ण कुमार सिंह, राम निहाल द्विवेदी, तेज बहादुर, सतीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed