फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Directors of UP Cooperative Rural Development Bank decide uncontested election

यूपी सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के निदेशकों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 16 Sep 2020 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Directors of UP Cooperative Rural Development Bank decide uncontested election
यूपी सहकारी ग्राम्य विकास बैंक
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की प्रबंध समिति पर भाजपा का कब्जा होना तय हो गया है। निदेशकों (डायेरक्टर) की 14 सीटों के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों के ही नामांकन दाखिल करने से इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बशर्ते सभी के नामांकन पत्र दुरुस्त पाए जाएं। ये सभी निदेशक भाजपा के होंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को होगी। नाम वापसी 18 सितंबर को होगी। उसी दिन इनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होगी। इससे सभापति व उपसभापति पद पर भी भाजपा का कब्जा तय हो गया है। कारण, इन निदेशकों में से ही सभापति व उपसभापति चुने जाने हैं।  
विज्ञापन


इन्होंने किया नामांकन
डायरेक्टर पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन किया है, उनमें अलीगढ़ सीट से सत्यवती, आगरा से संदीप भदौरिया उर्फ  श्याम भदौरिया, आजमगढ़ से मुक्तेश्वर सिंह, कानपुर से रामसरन और गोरखपुर से संतराज शामिल हैं। झांसी सीट से इंद्रपाल, देवीपाटन से जमुना प्रसाद, प्रयागराज से रामपलट, बरेली से रवींद्र सिंह राठौर, मुरादाबाद से महेंद्र कुमार धनौरिया, मेरठ से विधायक कृष्णपाल मलिक, लखनऊ-1 एक से विधायक बंबालाल और लखनऊ-2 से सुधीर कुमार सिंह और वाराणसी से डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


संतराज सभापति, मलिकअहो सकते हैं उपसभापति
सभापति और उपसभापति के चुनाव की सारी प्रक्रिया 23 सितंबर को ही पूरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सभापति पद के लिए गोरखपुर के संतराज और उप सभापति के लिए बड़ौत (बागपत) के विधायक कृष्णपाल मलिक के नामांकन करने की संभावना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed