फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Directorate of Sanskrit education will be formed, teachers will be hired on contract

संस्कृत शिक्षा निदेशालय बनेगा, संविदा पर रखे जाएंगे शिक्षक 

Thu, 08 Oct 2020 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Sanskrit education will be formed, teachers will be hired on contract
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में संस्कृत शिक्षा की दशा सुधारने के लिए संस्कृत निदेशालय बनेगा। इसके अतिरिक्त सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती होने तक संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के लिए दो राजकीय विद्यालय और 973 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इनका संचालन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय करता है। जबकि दूसरे राज्यों में संस्कृत शिक्षा के लिए अलग से निदेशालय है। हाल ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा की समीक्षा की थी। इसमें संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार करने और अलग से निदेशालय बनाने पर मंथन किया गया था। सूत्रों का कहना है कि संस्कृत शिक्षा के लिए नए विद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी विचार किया गया। 
विज्ञापन


संस्कृति विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 50 फीसदी पद खाली   
प्रदेश में सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में प्राचार्य के 973 में से 604 पद और सहायक अध्यापकों के 3,974 में से 2,054 पद खाली हैं। इस तरह कुल 4,947 पदों में से 2,658 पद खाली है। मुख्यमंत्री ने इन पदों पर स्थायी भर्ती होने तक संविदा के आधार पर भर्ती के निर्देश दिए हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2019-20 में थे संस्कृत के 99,077 विद्यार्थी
शैक्षिक सत्र 2019-20 में संस्कृत विद्यालयों में कुल 99 हजार 77 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। इनमें प्रथमा (कक्षा 8) में 3810, पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा 9) में 36876, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) में 22604, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 11) में  20348 और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) में 15439 विद्यार्थी थे।   

इनका कहना :
संस्कृत शिक्षा का अलग निदेशालय खोलने का प्रस्ताव है। जबकि रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।   
-विनय कुमार पांडेय, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed