फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Directorate of Basic Education issued instructions for transfer of teachers

UP: शिक्षकों के तबादले के लिए निदेशालय ने जारी किए निर्देश, DM की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी तबादला प्रक्रिया

Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में सीडीओ व डायट प्राचार्य सदस्य, बीएसए सदस्य सचिव होंगे। ग्रामीण सेवा से ग्रामीण सेवा व नगर सेवा से नगर सेवा में शिक्षकों का तबादला किया जाएगा।

विज्ञापन
Directorate of Basic Education issued instructions for transfer of teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe

विस्तार

प्रदेश के बिना शिक्षक व एकल शिक्षक वाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की कवायद तेज हो गई है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने भी सोमवार को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इसके अनुसार जिलों में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी तबादला प्रक्रिया पूरी कराएगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में सीडीओ व डायट प्राचार्य सदस्य, बीएसए सदस्य सचिव होंगे। ग्रामीण सेवा से ग्रामीण सेवा व नगर सेवा से नगर सेवा में शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय व शिक्षकविहीन, एकल शिक्षक वाले विद्यालय चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि कम से कम हर विद्यालय में दो शिक्षक जरूर रहेंगे। इसका तबादलों में ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों की पदोन्नति, अन्य जगह तबादला, अकस्मात मृत्यु के कारण खाली विद्यालयों के मामले में जिला समिति नियमानुसार कार्यवाही करेगी। वहीं शिक्षक संगठनों ने इस कवायद का स्वागत किया है। इससे सभी विद्यालयों को शिक्षक मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed