{"_id":"6871761bbb2b164bb408ffe7","slug":"director-of-real-estate-company-arrested-in-fraud-case-lucknow-news-c-13-knp1050-1287871-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठगी में रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठगी में रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में संदीप वर्मा।
लखनऊ। जमीन बेचने के नाम पर डॉक्टर से सात लाख रुपये ठगने वाले रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक संदीप वर्मा को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अरविंद के मुताबिक वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात एवियांस डेवलपर्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजय कुमार वर्मा, उनके भाई व निदेशक संदीप वर्मा से हुई थी। विभूतिखंड स्थित कार्यालय में उन्हें गोसाईंगंज में जमीन दिलाने की बात कही गई। सौदा सात लाख रुपये में हुआ।
पीड़ित का आरोप है कि रकम देने के बाद भी न तो उनके नाम रजिस्ट्री की गई और न ही रुपये लौटाए गए। विभूतिखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के कुरेभार निवासी संदीप वर्मा को सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया। संजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।