{"_id":"610700168ebc3e844f207a00","slug":"director-of-masayar-group-arrested-lucknow-news-lko589497367","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसायर ग्रुप का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसायर ग्रुप का निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। 24 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले मसायर ग्रुप के डायरेक्टर अभिनव सिंह को रविवार को गोमतीनगर पुलिस व एसीपी की क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। अभिनव के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी के 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रतन चंद्र द्विवेदी ने मसायर ग्रुप ऑफ कंपनी का संचालन शुरू किया था। मसायर ग्रुप ने हर्बल प्रोडक्ट के कारोबार में रकम निवेश करने पर 24 माह में दोगुनी करने का लोगों को झांसा दिया था। इस कंपनी में लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया था। झारखंड के पलामू जिले के थाना रेहला के रेहला गांव का रहने वाला अभिनव सिंह भी मसायर ग्रुप का निदेशक था। कंपनी जब करोड़ों रुपये हड़पकर भागी तो अन्य निदेशकों स्टाफ केे साथ ही अभिनव के खिलाफ भी निवेशकों ने मुकदमे दर्ज कराए।
गोमतीनगर थाने में अभिनव पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। मगर वह फरार चल रहा था। इस पर डीसीपी (पूर्वी) ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। गोमतीनगर थाने के उपनिरीक्षक अतुल श्रीवास्तव व सतीश सिंह ने एसीपी की क्राइम टीम के साथ रविवार को हुसड़िया स्थित जीवन प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मसायर ग्रुप से जुड़े कई अन्य लोग पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।