{"_id":"6308a79816e26b55434cee82","slug":"director-of-fake-agriculture-company-arrested-woman-worker-accused-of-obscene-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News : फर्जी एग्रीकल्चर कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, महिला कर्मी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News : फर्जी एग्रीकल्चर कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, महिला कर्मी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप
Fri, 26 Aug 2022 04:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:30 PM IST
सार
एक महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि तथाकथित एग्री कल्चर डेवलेपमेंट आफ इंडिया 36 आनंद बिहार नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह राठौर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह ने पिछले दिनों जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती निकालकर लखनऊ में बुलाकर इंटरव्यू लिया था।
विज्ञापन
अश्लील हरकत
- फोटो : social media
विस्तार
तथाकथित फर्जी एग्री कल्चर कंपनी बनाकर करीब 24 लोगों से पैसा लेकर नौकरी का झांसा देने और महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने वाले डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कर्मियों को अलग-अलग होटलों में बुलाकर उन्हें झांसा देता था। कंपनी का मुख्यालय आनंद बिहार नई दिल्ली में था।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एक महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि तथाकथित एग्री कल्चर डेवलेपमेंट आफ इंडिया 36 आनंद बिहार नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह राठौर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह ने पिछले दिनों जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती निकालकर लखनऊ में बुलाकर इंटरव्यू लिया था। इसने आवेदकों से अलग-अलग रुपया लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व आईडी कार्ड बनाकर संविदकर्मी के पद पर 35 हजार प्रति माह वेतन की नौकरी दी थी। इसने शिकायतकर्ता समेत 24 लोगों को नौकरी दी थी।
विज्ञापन
नौकरी पर रखे गए कर्मियों को तीन माह से वेतन भी नहीं मिला था। गत गुरुवार को उसने महिला शिकायतकर्ता के साथ कार्यालय में ड्यूटी के समय अश्लील हरकत करने की कोशिश की। सहकर्मियों ने पहुंचकर महिला को आरोपी के चंगुल से बचाया और उसे दबोच लिया। मामले की सूचना पाकर नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। नगर कोतवाली की पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह राठौर निवासी ग्राम गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती के खिलाफ धोखाधड़ी व छेड़खानी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन