फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Director of a real estate firm and three others booked for cheating of Rs 27 lakh

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म के निदेशक व तीन अन्य पर 27 लाख की ठगी का केस

Wed, 02 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Director of a real estate firm and three others booked for cheating of Rs 27 lakh
लखनऊ। गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद निवासी विनोद चौहान ने रियल एस्टेट फर्म एल्पिडा होम्स के निदेशक व तीन अन्य के खिलाफ कॉमर्शियल प्लॉट के नाम पर 27 लाख रुपये ठगने का केस कराया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी व विश्वासघात की धारा में विभूतिखंड थाने में एफआईआर कराई गई है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई।

विनोद चौहान के मुताबिक वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात एल्पिडा होम्स के एजेंट अनूप कुमार सिंह से हुई। उसने अपनी कंपनी से कॉमर्शियल प्लॉट दिलाने की बात कही। अनूप उन्हें विभूतिखंड स्थित फर्म के दफ्तर ले गया, जहां निदेशक उद्देश्य तिवारी से मुलाकात कराई।
विज्ञापन


उद्देश्य ने उन्हें प्लॉट दिखाए। प्लॉट पसंद आने पर विनोद ने दिसंबर 2020 से 2022 तक उद्देश्य, अनूप, फर्म के कर्मचारी कुंदन यादव व तुषार सिंह के खातों में 27 लाख रुपये टुकड़ों में ट्रांसफर किए। हालांकि, उनके नाम पर प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं हुई। जानकारी करने पर विनोद को पता चला कि एलपीडा होम्स पर पहले से ठगी के कई केस हैं। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक राजेश कुमार विवेचना कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed