{"_id":"658ad50f46a26620ff061f65","slug":"dimple-yadav-said-that-we-do-not-support-the-words-of-swami-prasad-maurya-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-थलग पड़े स्वामी प्रसाद: अखिलेश के बाद बोलीं डिंपल, हमें उनकी बातों से मतलब नहीं, हमारा समर्थन भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-थलग पड़े स्वामी प्रसाद: अखिलेश के बाद बोलीं डिंपल, हमें उनकी बातों से मतलब नहीं, हमारा समर्थन भी नहीं
Tue, 26 Dec 2023 07:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:01 PM IST
सार
मालूम हो कि हाल ही में लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण आएगा तो हम अयोध्या जाएंगे। अगर निमंत्रण नहीं आता है तो रामलला के दर्शन करने बाद में जाएंगे। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म को लेकर जो भी बयान दे रहे हैं, वो उनके अपने विचार हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे पहले ही कह चुके हैं। सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के इन विचारों का समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाल ही में लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इसमें अखिलेश यादव के सामने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयानों पर सवाल उठे थे। इस पर अखिलेश ने उनके बयानों को निजी बताते हुए उनसे पूरी तरह से पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी। साथ ही इस बात का भी इशारा किया था कि नेता इस तरह के बयानों से बचें।
विज्ञापन