फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dimple Yadav said that we do not support the words of Swami Prasad Maurya

अलग-थलग पड़े स्वामी प्रसाद: अखिलेश के बाद बोलीं डिंपल, हमें उनकी बातों से मतलब नहीं, हमारा समर्थन भी नहीं

Tue, 26 Dec 2023 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

मालूम हो कि हाल ही में लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Dimple Yadav said that we do not support the words of Swami Prasad Maurya
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण आएगा तो हम अयोध्या जाएंगे। अगर निमंत्रण नहीं आता है तो रामलला के दर्शन करने बाद में जाएंगे। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म को लेकर जो भी बयान दे रहे हैं, वो उनके अपने विचार हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे पहले ही कह चुके हैं। सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के इन विचारों का समर्थन नहीं करती है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इसमें अखिलेश यादव के सामने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयानों पर सवाल उठे थे। इस पर अखिलेश ने उनके बयानों को निजी बताते हुए उनसे पूरी तरह से पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी। साथ ही इस बात का भी इशारा किया था कि नेता इस तरह के बयानों से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed