{"_id":"665ce8d48f8a83971b00a324","slug":"dilapidated-roof-collapsed-four-injured-including-pregnant-woman-raebareli-news-c-101-1-slko1031-115090-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जर्जर छत ढही, गर्भवती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जर्जर छत ढही, गर्भवती समेत चार घायल
Mon, 03 Jun 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दोपहर जर्जर छत ढहने से मलबेे में दबकर गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। अचानक जर्जर छत ढहने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मास्टरगंज मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी कासिम अली जर्जर मकान को तोड़कर नया मकान बना रहा है। रविवार को मकान की एक दीवार तोड़ने के बाद उसकी छत तोड़ी जा रही थी। दोपहर होने पर काम बंद हुआ तो घर वाले बगल में ही आराम करने लगे। इस दौरान छत भरभराकर गिर पड़ी।
कासिम अली की गर्भवती बहू खुर्शीदा उर्फ चांदनी (25), बेटा मो. अली (28) के अलावा बरकत अली (31) व नासिर अली (41) मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी को हाथ पैर व चेहरे व पेट में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चांदनी की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि छत गिरने से महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।