फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   digvijay says I feel hurt with har har modi

मैं हिंदू हूं, 'हर हर मोदी' नारे से ठेस लगती है

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
digvijay says I feel hurt with har har modi

लगता है कि मोदी की लोकप्रियता देखकर अब कांग्रेस भी हिंदू कार्ड खेलना चाहती है, शायद इसीलिए अब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इस तरह के बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि मोदी ने हिंदुत्व को अपमानित किया है। मैं एक हिंदू हूं जब जब 'हर हर मोदी' के नारे लगाए जाते हैं मुझे ठेस पहुंचती है।

इसके अलावा दिग्विजय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा बगैर हिन्दू-मुसलमान को लड़ाए राजनीति नहीं कर सकती है। इसलिए भाजपा व आरएसएस के नेता बार-बार भडक़ाऊ बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह कहा जा रहा है कि जो मोदी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

मोदी कार्पोरेट के सहारे

digvijay says I feel hurt with har har modi

दिग्विजय सिंह बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना पैसा इस चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी खर्च कर रहे हैं उतना पहले कभी नहीं खर्च हुआ।

पूरा कार्पोरेट जगत मोदी को फाइनेंस कर रहा है। आज भाजपा में पार्टी गायब है और व्यक्ति आगे हो गया है।

नरेंद्र मोदी ने भाजपा व आरएसएस को अपने धनबल से काबू कर लिया है। मोदी का गुजरात मॉडल पूरी तरह छलावा है।

आर्थिक व सामाजिक सभी सूचकांक पर गुजरात अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा है। केवल झूठे प्रचार के सहारे गुजरात के गुड गवर्नेंस की बात हो रही है। जो दागी व आरोपी हैं वे मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

पत्‍नी के बारे में झूठ

digvijay says I feel hurt with har har modi

मोदी झूठ के सिवा कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने तो बिहार में तक्षशिला बता दिया था। पिछले छह महीने में 300 से अधिक झूठ वे बोल चुके हैं।

नरेंद्र मोदी यदि इतने ही सच्चे हैं तो इससे पहले के विधानसभा चुनावों में शादी वाला कॉलम क्यों नहीं भरते थे। बड़ोदा में उन्होंने इस बार जो शपथ पत्र भरा है उसमें स्वीकार किया है कि जसोदाबेन उनकी पत्नी हैं।

झूठ बोलकर जनता को गुमराह क्यों करने वाले पर देश भरोसा नहीं करेगा। हर-हर मोदी जैसे नारों के लिए भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद को माफी मांगनी चाहिए।

मैं भी हिन्दू हूं और मेरी धार्मिक भावनों को इससे ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कराया दंगा

digvijay says I feel hurt with har har modi

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर का दंगा टाला जा सकता था। लेकिन प्रशासन ने दंगाईयों को खुली छूट दी। मुख्यमंत्री चाहे तो कभी भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हो सकता है।

यूपी व गुजरात के दंगे प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा हैं। सपा व भाजपा ने जो प्रत्याशी खड़े किए हैं उनमें भी दोनों की साठगांठ दिखाई देती है।

दिग्विजय सिंह ने पहले भी गुजरात दंगों को लेकर मोदी पर सवाल उठाये हैं, अब इसी कड़ी में उन्होने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को भी नहीं बख्‍शा।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगों में कथित तौर पर एक मंत्री के शामिल होने की बात की जाती है।

राजनाथ ‌सिंह बेहद चालाक

digvijay says I feel hurt with har har modi

दिग्विजय सिंह ने राजनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी चतुराई की दाद देनी चाहिए। पहले नितिन गडकरी के नंबर दो रहे और बाद में अध्यक्ष बन गए।

अब नरेंद्र मोदी के नंबर दो बन गए हैं। उन्होंने अटल के करीबी लोगों को भी किनारे कर दिया है।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि गलती किससे नहीं होती चाहे व्यक्ति हो या सरकार। लेकिन अपनी गलती मानना ही बड़प्पन होता है।

राहुल गांधी ने यह माना है कि सरकार से कुछ गलतियां भी हुईं हैं तो यह उनका बड़प्पन है। जो दौड़ता है वहीं गिरता है। जमीन पर लेटे रहने वाले क्या गिरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed