फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Digital treasure of knowledge will reach every village

Lucknow News: गांव-गांव पहुंचेगा ज्ञान का डिजिटल खजाना

Wed, 20 Aug 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Digital treasure of knowledge will reach every village
गांव-गांव पहुंचेगा ज्ञान का डिजिटल खजाना
लखनऊ। अब जिले के गांव भी डिजिटल ज्ञान से जगमगाएंगे। शासन की पहल के तहत जिले की 223 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। पहले चरण में 113 पंचायतों में इसकी शुरुआत की तैयारी हो चुकी है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शेष पंचायतों में भी लाइब्रेरी खोल दी जाएगी। पंचायत भवन इन लाइब्रेरियों का संचालन केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


डीपीआरओ जितेंद्र गोंड ने बताया कि गांवों में अब तक पुस्तकालयों की कमी महसूस होती रही है। इस योजना से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, साहित्य और इतिहास की सामग्री गांव में ही मिल सकेगी। पंचायत मित्र (डेटा ऑपरेटर) इसके संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, एलईडी टीवी, प्रिंटर, कैमरा, रीडिंग टेबल, कुर्सियों के साथ लगभग 1.80 लाख रुपये की किताबें और समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 प्रतिशत पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट से मिलेंगी, जबकि बाकी विभागीय बजट से खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि गांवों को शिक्षा और ज्ञान के नए केंद्रों में बदलने की दिशा में बड़ा कदम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed