फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DIG will inspect in case of beating prisonar

जेल अस्पताल में बंदी पर हमले की जांच डीआईआई को सौंपी

Wed, 02 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
DIG will inspect in case of beating prisonar
जेल अस्पताल में भर्ती बंदी की रुपये देने से मना करने पर दूसरे दबंग बंदी ने उसकी रॉड से पिटाई कर दी थी। इस मामले की जांच डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी को सौंपी गई है। डीजी जेल आनंद कुमार के निर्देश पर डीआईजी ने जिला जेल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जेल अधिकारियों के अलावा बंदियों के बयान दर्ज किए। डीआईजी ने पीड़ित बंदी से मिलकर उससे घटना की जानकारी ली। उन्हे बंदी के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। जेल अस्पताल के एंजरी रजिस्टर पर डाक्टर द्वारा दर्ज की गई चोटों की भी जानकारी ली। इसके अलावा जांच अधिकारी ने अस्पताल में भर्ती अन्य बंदियों के भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को जिला जेल के अस्पताल में भर्ती अंशुमान पांडेय पर रुपये देने से मना करने पर उसी के साथ बंद दबंग बंदी सईद ने बेड के पास रखे ग्लूकोज चढ़ाने वाले स्टैंड के लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। जिसमे अंशुमान को कई चोटें आयी थी। बंदी अंशुमान की माँ ने मंगलवार को कारागार मुख्यालय मे डीजी आनंद कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की। बंदी की मां का आरोप है कि बेटे को जेल भिजवाने विरोधी उनके बेटे की जेल में हत्या कराने का षडयंत्र रच रहे हैं। जिसमें कुछ जेल अधिकारी भी शामिल हैं। आरोप है कि षडयंत्र के तहत ही बेटे पर जेल मे हमला कराया गया है। माँ का आरोप है जेल अधीक्षक भी विरोधियों से मिले हैं। आरोप है कि बेटे पर हमला होने की घटना से करीब तीन घण्टे पहले एक जेल अधिकारी ने अंशुमान की स्वंय लाठी से पीटा था। फिलहाल डीजी के निर्देश पर डीआईजी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच के बाद स्पष्ट होगा
प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है जिसमे बंदी अंशुमान की जांघ पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का कारण जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव त्रिपाठी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed