{"_id":"5d7c78698ebc3e0164407115","slug":"dig-transport-issues-order-related-to-motor-vehicle-bill-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी यातायात ने माना चेकिंग के नाम पर लोगों को किया जा रहा परेशान, दिए ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी यातायात ने माना चेकिंग के नाम पर लोगों को किया जा रहा परेशान, दिए ये आदेश
Sat, 14 Sep 2019 10:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी अभी फिलहाल हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने और यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर ही कार्रवाई करेंगे। डीआईजी यातायात ने पुलिसकर्मियों को सिर्फ वाहन के कागज चेक करने के लिए लोगों को न रोकने को कहा हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह आदेश एक सितंबर से मोटर व्हीकल (अमेंडमेंट) बिल-2019 लागू होने के बाद से वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने की शिकायतों के मद्देनजर दिया है।
विज्ञापन
नए संशोधित बिल के लागू होने के साथ ही जुर्माने की रकम भी बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पुलिसकर्मी ज्यादातर चौराहों पर वाहनों की चेकिंग करने लगे थे। इस दौरान अक्सर पुलिस व पब्लिक के बीच कहासुनी और खींचतान की शिकायतें सोशल साइट, सरकारी पोर्टल और विभागीय अधिकारियों को मिल रही थीं।
विज्ञापन
इस पर यातायात पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश मोदक ने प्रदेश के सभी एसएसपी, एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान न करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
अफसरों को दिए आदेश
उन्होंने सभी एसएसपी व एसपी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देने को कहा है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, यातायात निदेशालय से जारी आदेश की प्रति अभी नहीं मिली है। एसएसपी कार्यालय से आदेश की प्रति मिलने के बाद उसका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।