फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dig clear the image of taking thumb impression of rape victim father

उन्नाव रेप केस: वायरल वीडियो पर डीआईजी ने दी सफाई, बताई अंगूठा लगवाने की वजह

Tue, 10 Apr 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Apr 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
dig clear the image of taking thumb impression of rape victim father
अंगूठा लेते पुलिसकर्मी

बीजेपी विधायक पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की मौत का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बनाए गए इस वीडियो में उन्नाव पुलिस पीड़िता के पिता के अंगूठे के निशान लेती दिख रही है।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस के अलावा भी कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। इस वीडियो पर हंगामा बढ़ने के बाद डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि मेडिको लीगल केस में मरीज के अंगूठे का निशाना लिया जाता है। उन्होंने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें इसे सनसनी के तौर पर पेश किया जा रहा था। 
विज्ञापन


बताते चलें कि बीजेपी विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की मौत सोमवार सुबह हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उसके पेट में दर्द उठा था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दायर करते हुए गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस टीम में इंस्पेक्टर अवधेश पांडे, जेपी यादव व एक पुलिस अधिकारी यूपी 100 से शामिल हैं। यह टीम एडीजी लखनऊ के पर्यवेक्षण में काम करेगी और युवती से रेप व उसके पिता की मौत केस की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed