{"_id":"6a5bea979e61a2762c06265d","slug":"difficulties-for-amarnath-pilgrims-have-increased-due-to-the-suspension-of-direct-flights-to-srinagar-lucknow-news-c-13-lko1070-1834208-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद होने से बढ़ गईं अमरनाथ यात्रियों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद होने से बढ़ गईं अमरनाथ यात्रियों की दुश्वारियां
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद होने और ट्रेनों में लंबी वेटिंग से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है।
दरअसल, लखनऊ से बड़ी संख्या में लोग जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीधे श्रीनगर जाने वाली उड़ान बंद है। यह उड़ान यात्रियों को महज दो घंटे में श्रीनगर पहुंचाती थी। वहां से यात्री टैक्सी से पहलगाम और फिर चंदनबाड़ी के रास्ते यात्रा शुरू करते थे। अब यात्रियों को कनेक्टिंग विमानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ये उड़ानें महंगी
महंगी कनेक्टिंग उड़ानें और ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा
लखनऊ से जम्मू जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 11,187 से 13,158 रुपये तक है। वहीं, श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 15,108 से 22,652 रुपये तक चल रहा है। यह सीधी उड़ानों के मुकाबले दो से तीन गुनी अधिक है। ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में रविवार, सोमवार व मंगलवार को 56, 76, 67 और थर्ड एसी में 45, 50, 37 वेटिंग है। हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 19 जुलाई को 58, 22 को 29 व 25 जुलाई को 33, थर्ड एसी में 14 वेटिंग व रिग्रेट चल रही है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले तीन दिन 79, 56, 50 व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार को 36 व थर्ड एसी में 32 वेटिंग है।