फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Difficult to see ten meters in fog

Lucknow News: कोहरे में दस मीटर देखना रहा मुश्किल

Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Difficult to see ten meters in fog
शहर में कोहरे के बीच निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह ठंड व घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। भोर में दस मीटर दूर देखना भी मुश्किल रहा। ऐसे में वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। दोपहर में जब धूप निकली तो राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पाला के साथ कोहरा पड़ा। इस कारण अधिक गलन रही। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और सुबह छह से आठ बजे तक लोग कम ही घरों से निकले। कोहरा अधिक होने से इसके छंटने की उम्मीद कम थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोहरा कम हो गया और धूप निकली। इससे हर किसी को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन


बुजुर्गों ने घरों की छत पर जाकर धूप का आनंद लिया। बाजारों में भी चहलपहल दिखी। मौसम में लगातार बदलाव से बीमारियों का असर बढ़ रहा है तो साथ ही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। माध्यमिक स्कूलों का टाइम टेबल संशोधित किया गया है, लेकिन सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा और गलन होने से सर्दी का जोर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम 9.6 डिग्री था। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक अब तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आएगी। आशंका है कि अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक हो जाएगा, जिससे बारिश की संभावना है।


पाला पड़ने से आलू की फसल को नुकसान
पाला पड़ने से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। लगातार पाला गिरने से आलू की अगेती फसल को पहले ही बहुत अधिक नुकसान हो चुका है। फसल में फफूंद और झुलसा रोग लग गया है। जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा का कहना है कि आलू की फसल को पाला से अधिक नुकसान हुआ है।


खास बात यह है कि तापमान असामान्य है, जिससे और भी दिक्कत है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय का कहना है कि कोहरा गेहूं के लिए अच्छा है। सरसों की फसल को भी नुकसान नहीं है, लेकिन पाला गिरने से माहू रोग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed