{"_id":"6a5be6c65b3149cf480a375f","slug":"differently-abled-furniture-dealer-ends-life-by-jumping-into-canal-after-no-action-is-taken-lucknow-news-c-13-lko1096-1835041-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार्रवाई नहीं होने पर दिव्यांग फर्नीचर कारोबारी ने नहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार्रवाई नहीं होने पर दिव्यांग फर्नीचर कारोबारी ने नहर में कूदकर दी जान
Sun, 19 Jul 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
आलमबाग। मानकनगर में डीआरएम पुलिया के पास शनिवार शाम दिव्यांग फर्नीचर कारोबारी शम्स कमर सिद्दीकी (50) ने शारदा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे दानिश ने पारा पुलिस पर सड़क हादसे में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
दानिश के अनुसार, पांच जून को पिता को वाहन ने टक्कर मारी थी। आठ जून को पुलिस को तहरीर दी गई पर कार्रवाई न होने से वे परेशान थे। पिता ने आत्महत्या से पहले फोन पर उन्हें बताया, साथ ही ऑडियो मेसेज भी भेजा। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि आठ जून को एफआईआर दर्ज हुई और वाहन कब्जे में लिया गया। शम्स ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिससे परेशान होकर खुदकुशी की। शम्स के परिवार में पत्नी तहसीन जहां और दो बेटियां हैं।