फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Difference of opinion on the amount in the case of robbery from the accountant of the businessman

Lucknow News: व्यापारी के मुनीम से लूट मामले में रकम पर मतभेद

Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Difference of opinion on the amount in the case of robbery from the accountant of the businessman
व्यापारी के मुनीम से लूट मामले में रकम पर मतभेद
लखनऊ। विकासनगर में बुलियन व्यापारी पंकज अग्रवाल के मुनीम से हुई लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ही लूट की रकम को लेकर मतभेद हो गया है। प्रयागराज से सोमवार को गिरफ्तार किए गए गैंगेस्टर सुशील मिश्र ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। आरोपी ने बताया है कि लूट की रकम उतनी नहीं थी, जितनी (6.8 लाख रुपये) दिखाई गई थी।
विज्ञापन

आरोपी के इस खुलासे के बाद एसटीएफ ने बुलियन व्यापारी पंकज अग्रवाल को बुलाकर पूछताछ की। हालांकि, व्यापारी का कहना है कि उन्होंने एफआईआर में जो रकम लिखाई थी उतनी ही बदमाशों ने लूटी थी। उधर, एसटीएफ को छानबीन के दौरान घटनास्थल से बदमाशों की फुटेज मिली थी। इसकी मदद से ही लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जो बदमाश लूट की रकम लेकर भागे थे उन्होंने जौनपुर में सरेंडर कर दिया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद पूरा मामला उजागर होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लूट की साजिश में शामिल सुशील पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। इसके पहले एसटीएफ ने प्रेम बहादुर, उसके चचेरे भाई सोनेंद्र और गौरव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि गिरोह ने 28 मार्च को मुनीम से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। लूट की साजिश व्यापारी के ही ड्राइवर प्रेम बहादुर सिंह ने रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed