फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diesel Theft Revealed At Transport Corporation, Conciliation From Workshop To Depot, Charity Of 20 Drivers Of Charbag Depot

परिवहन निगम में डीजल चोरी का खेल फिर उजागर, वर्कशॉप से डिपो तक साठगांठ

Thu, 03 Sep 2020 10:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Diesel Theft Revealed At Transport Corporation, Conciliation From Workshop To Depot, Charity Of 20 Drivers Of Charbag Depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

परिवहन निगम में एक बार फिर ड्राइवरों द्वारा घालमेल कर बसों का डीजल बेचने और फर्जी किलोमीटर का मेहनताना लेने का मामला सामने आया है। यह खेल लंबे समय से चल रहा था। गोरखधंधे में चारबाग डिपो की वर्कशॉप से लेकर डिपो तक के लिपिक संवर्ग के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं, जो ड्राइवरों से रोजाना 1000-1000 रुपये डीजल चोरी के मद में वसूल रहे थे।

विज्ञापन


मामले में चारबाग डिपो के 20 ड्राइवरों को चिह्नित किया गया है जबकि दस को नोटिस भेजा गया है। राज्य सरकार ने चारबाग और उपनगरीय डिपो की करीब 40 बसें एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए लगाई थीं। रूट पहले ही तय कर दिए गए थे। सिर्फ ड्राइवरों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन


इन मामलों से समझिए कैसे करते थे खेल

जाना था पडरौना, लेकिन गोरखपुर में दूसरी बस में बैठाकर लौटा लखनऊ
जिस बस को एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर पडरौना तक जाना था, उसके ड्राइवर ने यात्रियों को गोरखपुर में दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया और लखनऊ एयरपोर्ट लौट आया। गोरखपुर से पडरौना के बीच आवागमन पर खर्च होने वाले डीजल को बेच दिया और रकम आपस में बांट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया के लिए निकला, लेकिन आजमगढ़ से ही लौट आया 
एयरपोर्ट से चालकों को यात्रियों को लेकर बलिया तक जाना था, लेकिन यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट करके आजमगढ़ से ही लौट आए। बलिया तक का जो डीजल वर्कशॉप से लिया था उसको बेच दिया। मामले की शिकायत सेंट्रल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उप्र. के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर से की थी। इस पर जांच शुरू हुई है।     

इन चालकों को नोटिस 
सुरेंद्र कुमार यादव, महेश कुमार, दिलीप कुमार थर्ड, सुमिरन, रामकुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश यादव, संतोष कुमार कनौजिया, सुरेश चंद यादव थर्ड व शिवनाथ वर्मा।

जानिए कैसे किया घपला  

ड्राइवर           दर्शाए किमी.     चले किमी. 
सुरेंद्र कुमार         1130          600 
महेश कुमार        1098          550 
दिलीप कुमार       1012         808 
सुमिरन               940          620 
रामकुमार            970           620
ज्ञानेंद्र                 960          620 
राकेश अवस्थी      970          612 
संतोष                870          570 
सुरेश यादव         800          570 
शिवनाथ             712         620 

(नोट : ड्राइवरों ने दर्शाए किलोमीटर के हिसाब से पंप से डीजल भराया।) 

20 ड्राइवरों की ड्यूटी रोकी 
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चारबाग, डिपो परिवहन निगम अमरनाथ सहाय ने कहा कि एयरपोर्ट से यात्रियों को ले जाने वाले बस ड्राइवरों के द्वारा डीजल बेचने की सूचना पर बस के वीटीएस की जांच की गई। ऐसे ड्राइवरों ने वर्कशॉप से डीजल तो बलिया का लिया पर आजमगढ़ से लौट आए और डीजल बेच दिया। ऐसी कारस्तानी करने वाले 20 ड्राइवरों को ड्यूटी करने से रोक दिया गया। इनमे से 10 अन्य की जांच भी हो रही है। 

डीजल चोरी में संविदा ड्राइवर व कंडक्टर बर्खास्त   
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को बस का डीजल चोरी करने के आरोप में संविदा ड्राइवर मणिशंकर पांडे और कंडक्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी को बर्खास्त कर दिया है। संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को बस (यूपी 33टी 8313) को एयरपोर्ट से सवारी लेकर बलिया भेजा गया था, जिसने वर्कशॉप के पेट्रोल पंप से 1035 किलोमीटर यात्रा के लिए डीजल लिया था। लेकिन यह बस आजमगढ़ से ही लखनऊ वापस आ गई, जिसका 658 किलोमीटर हुआ। बस का 377 किलोमीटर के मद में खर्च होने वाला डीजल बेच दिया गया। जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed