{"_id":"6b0b3da49d326e8704098f2d","slug":"didnt-get-a-png-connection-so-i-discontinued-the-lpg-cylinder-lucknow-news-c-13-1-lko1110-2029262-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएनजी कनेक्शन मिला नहीं, बंद कर दिया एलपीजी सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएनजी कनेक्शन मिला नहीं, बंद कर दिया एलपीजी सिलिंडर
विज्ञापन
कई जगह केवल पीएनजी का मीटर लगाकर छोड़ दिया गया है।
लखनऊ। घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने और एलपीजी पर निर्भरता कम करने की सरकारी मुहिम के बीच गैस कंपनियों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। कहीं, पीएनजी कनेक्शन के लिए रकम जमा करने के छह महीने बाद भी गैस नहीं पहुंची तो कहीं एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया गया, जबकि पीएनजी की आपूर्ति शुरू ही नहीं हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
चिनहट के आरके पुरम निवासी डॉ. प्रकाश नारायण मिश्र ने बताया कि उन्होंने अप्रैल में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर 6,000 रुपये जमा किए थे। रसीद देने के साथ कंपनी ने दो महीने में कनेक्शन शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह महीने बाद भी गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई। उनका घर चिनहट-मल्हौर स्टेशन रोड के मुख्य मार्ग पर है, जबकि आसपास के कई अंदरूनी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस बीच उनका एलपीजी कनेक्शन भी बंद कर दिया गया। नतीजतन, खाना बनाने के लिए उन्हें ब्लैक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
मीटर लगा, पांच साल से गैस का इंतजार
गोमतीनगर के विराजखंड-5 निवासी राकेश कुमार यादव के घर पांच साल पहले पीएनजी मीटर लगाया गया था। पाइपलाइन भी मौजूद है, लेकिन आज तक गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इसी तरह, जानकीपुरम के सेक्टर-आई स्थित एचडी-101 निवासी राकेश कुमार रस्तोगी के घर कोरोना काल में पाइपलाइन की फिटिंग कर मीटर लगाया गया था। इसके बावजूद कनेक्शन चालू नहीं हुआ।
विज्ञापन
पाइपलाइन अधूरी, शिकायत भी बेअसर
जानकीपुरम गार्डन के सेक्टर-एच निवासी राजेश कुमार सिन्हा के घर पीएनजी पाइपलाइन का काम अधूरा है। गैस आपूर्ति के लिए जरूरी इंस्टॉलेशन भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उनकी शिकायत संख्या 245747 है।
आग के बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन से खतरा
बालागंज वार्ड के गोपाल नगर निवासी जितेंद्र धनवानी ने बताया कि अंगिरा हॉस्पिटल के पास 13 नवंबर की रात पीएनजी पाइपलाइन में आग लग गई थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर उसे सुरक्षित तरीके से बंद नहीं किया गया। खुली पड़ी लाइन से अब भी हादसे का खतरा बना हुआ है।
उपभोक्ताओं की शिकायतें
- कनेक्शन के लिए हजारों रुपये जमा करने के बाद भी महीनों तक इंतजार।
- मीटर और पाइपलाइन लगाने के बावजूद वर्षों से गैस आपूर्ति शुरू नहीं।
- पीएनजी चालू किए बिना एलपीजी कनेक्शन बंद किए जाने से परेशानी।
- शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं और कस्टमर केयर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप।
Iअधिक से अधिक लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कंपनी काम कर रही है। उपभोक्ता अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 6390905003 पर दर्ज करा सकते हैं।I
I- प्रवीण सिंह, डीजीएम, ग्रीन गैस लिमिटेडI