फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diarrhea spreading in duda colony

डूडा कॉलोनी में उल्टी-दस्त से सौ से अधिक बीमार

Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
diarrhea spreading in duda colony
बालू अड्डा व घोसियाना कॉलोनी के बाद अब दूषित जलापूर्ति से पीजीआई इलाके की डूडा कॉलोनी में भी डायरिया फैल गया है। करीब सौ से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को जलकल व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं आया।
विज्ञापन

डूडा कॉलोनी पीजीआई इलाके में चरण भट्ठा मार्ग के किनारे बसी है। कॉलोनी के जय शंकर कुशवाहा, सर्वेश शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी में 350 से अधिक घर हैं। करीब हफ्ताभर से दूषित जलापूर्ति के चलते इस वक्त सौ से अधिक लोग बीमार हैं। इसमें कलीम व जहीर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी मरीज निजी अस्पताल से इलाज करवा रहे हैं। जिम्मेदार विभाग के अफसर अभी तक नहीं आए हैं। इससे नाराज लोगों ने नगर निगम, जलकल व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, कॉलोनी में टीम भिजवाकर दवा वितरण व प्राथमिकता से इलाज मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

दूषित पानी से तीसरे क्षेत्र में फैला डायरिया
जलकल विभाग की टीम ने बालू अड्डा में पानी के सौ से अधिक नमूने लिए थे, ये सभी नमूने पास कर दिए गए थे। इसके बाद महानगर की घोसियाना में 70 से अधिक नमूने लिए गए। से भी पास हो गए। लोगों का कहना था कि अब डूडा कॉलोनी में भी जलकल विभाग नमूने लेकर खानापूर्ति कर पानी की गुणवत्ता को ठीक बताकर पल्ला झाड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पड़े बीमार
अनुज, हार्दिक, पायल, रिजवान, अनमोल, साबिया, बउआ, विपुल, अमित, कल्याणी, प्रेमचंद, रंजू देवी, सुमित सिंह, अमृत, बिंदु, रोशनी, अली मोहम्मद, मो. जहीर, मो. कलीम, धीरज, इरफान, मो. अकरम, कुसुम, इकराम, नैनसी, इस्लाम, प्रकाश, अमन, सिराज, खुशनुमा, जुम्मन, जावेद, मरियम, अलीना, आशीष, रानी, दिनेश, मो. अकरम, लड्डू गोपाल, विभू, आजम, मुसव्विर, आलम, परी, मुंशी लाल, मुनेंद्रर, सच्चिदानंद उपाध्याय, संजय कुमार, कमल कुमार, अन्नूू कुमारी, चांद, रूपा समेत कई अन्य लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed