फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diabetic patient should diet in ramadan month

रोजा रखने से इन लोगों को हो सकती है दिक्कत

Wed, 17 Jun 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Jun 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
diabetic patient should diet in ramadan month

रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। खासकर मधुमेह रोगियों को। क्योंकि जरा सी लापरवाही मधुमेह से पीड़ित लोगों को दूसरी बीमारियों भी घेर सकती है।

विज्ञापन


मुधमेह रोग विशेषज्ञ डॉ.एके तिवारी बताते हैं कि मधुमेह के रोगियों के लिए सहरी करना बहुत जरूरी है। सहरी में मल्टीग्रेन, ओट्स, दलिया, फल और ग्रीन सलाद का इस्तेमाल अधिक करें।
विज्ञापन


वो बताते हैं कि रोजे के दौरान खानपान में लापरवाही से मधुमेह रोगियों को कमजोरी के साथ दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
 
केजीएमयू के डॉ. कौसर उस्मान बताते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखने के लिए शरीर को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। रोजेदारों को स्वास्थ्य का खयाल रखने के लिए नियमित डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

diabetic patient should diet in ramadan month
- रोजे में मट्ठा, रेशे युक्त फल और जूस का सेवन करें।
- हरी सब्जियों का सलाद सेहत के लिए बेहतर।
- दलिया, दूध और पौष्टिक आहार का सेवन अधिक हो।
- किसी तरह की समस्या होने पर उसे नजरअंदाज न करें।
- नियमित व्यायाम के साथ खानपान पर नियंत्रण जरूरी।
 
तला-भुना भोजन नुकसानदायक
रोजे के बाद दावतों का दौर चलता है। ऐसे में मधुमेह के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए।
 
तला-भुना भोजन से पेट में गैस और दर्द की समस्या हो सकती है। तेल युक्त पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि रोजे में तेल युक्त पदार्थ सेहत को अधिक नुकसान करता है।

ऐसे में रोजेदारों को उबला चना, फल, सब्जियों का सलाद, बादाम और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। खजूर अधिक फायदेमंद होता है और इससे शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed