फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dharampal Singh said, feed lotus on all seats in Awadh, candidate selection will be done unanimously

Lucknow News : धर्मपाल सिंह ने कहा, अवध में सभी सीटों पर कमल खिलाएं, सर्वसम्मति से किया जाएगा प्रत्याशी चयन

Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर उनकी क्षमता का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन करना है। सभी को साथ में लेकर चुनाव लड़ना है।

विज्ञापन
Dharampal Singh said, feed lotus on all seats in Awadh, candidate selection will be done unanimously
धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि अवध क्षेत्र की लखनऊ और अयोध्या नगर निगम सहित सभी निकायों में कमल खिलाएं। सोमवार को लखनऊ में आयोजित अवध क्षेत्र की बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और विकास परियोजनाओं को जनता के बीच में लेकर जाएं और उनके बूते जनता से मत एवं समर्थन प्राप्त कर शहरों में पार्टी की सरकार बनाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर उनकी क्षमता का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन करना है। सभी को साथ में लेकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि महापौर, पार्षद, अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशी आपसी समन्वय से चुनाव लड़ें। बैठक को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, अमरपाल मौर्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed