फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhananjay Singh demanded CBI inquiry after his name surfaced in codeine syrup case

कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, रखी ये मांग; अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद नाम आया था सामने

Sat, 29 Nov 2025 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 12:39 PM IST
सार

कोडीन सिरप कांड मामले में धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़ आ गया है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। मास्टरमाइंड के करीबी अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद उनका नाम सामने आया था। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Dhananjay Singh demanded CBI inquiry after his name surfaced in codeine syrup case
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन कफ सिरप मामले में यूपी में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आया। अब धनंजय सिंह के एक मैसेज से मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट करते हुए धनंजय सिंह ने लिखा कि 'मुझे पता है कि कफ सिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को गुमराह किया। मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाने का काम किया। मैं बताना चाहता हूं कि यह मामला वाराणसी से जुड़ा है। इस कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेता झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि 'सरकार विभिन्न एजेंसियों से गहनता से इस मामले की जांच कराए। ताकि सत्यता सामने आ सके। अंतरराज्यीय मामला होने के कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि सीबीआई से इसकी जांच कराएं। ताकि, दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई हो सके। गलत आरोपों और झूठी खबरों पर विराम लग सके।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धनंजय सिंह का करीबी है अमित टाटा

दरअसल, दो दिन पहले लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एसटीएफ ने अरबों रुपये के नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पार्टनर अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पूर्व में भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई कि वह बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी है। 

अमित टाटा के पास से जो फॉर्च्यूनर बरामद हुई है, उसका नंबर यूपी 65 एफएन 9777 है। इस नंबर की गाड़ियों की फ्लीट का इस्तेमाल धनंजय सिंह द्वारा किया जाता है। इसके बाद मामले में धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग उठने लगी। इसी का जवाब देते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed