फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhaba worker dies after being hit by a vehicle

Lucknow News: वाहन की चपेट में आकर ढाबा कर्मचारी की मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dhaba worker dies after being hit by a vehicle
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। इटौंजा में सीतापुर हाईवे पर प्रधान ढाबे के पास बीती रात वाहन की चपेट में आकर ढाबा कर्मचारी दयाशंकर (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दयाशंकर के बेटे नौरंगपुर गांव निवासी रामलखन ने बताया कि पिता रात करीब तीन बजे ढाबे से पैदल घर आ रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर काफी देर तक पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दयाशंकर के परिवार में तीन बेटे राम, रामलखन और अनुज हैं। उनकी पत्नी का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed