{"_id":"5e43e2a68ebc3ee59b3b24dc","slug":"dgp-will-give-task-to-officers-of-districts-every-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी हर बुधवार फील्ड के अफसरों से होंगे मुखातिब, अफसरों को दिया जाएगा टास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी हर बुधवार फील्ड के अफसरों से होंगे मुखातिब, अफसरों को दिया जाएगा टास्क
Wed, 12 Feb 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग के मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने अब अपने काम करने की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए डीजीपी हर सप्ताह जिलों के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक डीजीपी हर बुधवार को शाम पांच बजे जिलों के एसएसपी, रेंज के आईजी और डीआईजी व जोन के एडीजी से मुखातिब होंगे। अफसरों को हर सप्ताह टास्क दिया जाएगा और उसकी समीक्षा भी अगले सप्ताह होगी। ठीक से काम न करने वाले अफसरों को चेतावनी दी जाएगी और फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सभी जिलों के अफसरों को निर्देश भेज दिए गए हैं। दरअसल अब तक अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कोई समय तय नहीं था। कई बार शॉर्ट नोटिस देकर अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग होती थी या फिर किसी त्योहार या बड़े आयोजन पर डीजीपी देर रात तक वीडियो कांफ्रेंसिंग करते थे।
विज्ञापन
लेकिन अब इसके लिए दिन और समय दोनों निर्धारित कर दिया गया है। इस क्रम में पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बुधवार को शाम पांच बजे की जाएगी।