अयोध्या की धर्मसभा पर डीजीपी ने लखनऊ से रखी पल-पल नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में रविवार को हुई धर्मसभा के मद्देनजर राजधानी से आला अफसर भी पल-पल की जानकारी लेते रहे। दो दिन के लिए बने विशेष कंट्रोल रूम से डीजीपी खुद हर घंटे जानकारी लेते रहे, वहीं अयोध्या भेजे गए अफसरों से प्रमुख सचिव गृह लगातार संपर्क में रहे।
एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने अयोध्या के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर काफी एहतियात बरती गई। हर आने-जाने वाले की सघन जांच की गई। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनार्थियों पर भी नजर रखी गई। इसके अलाव ड्रोन कैमरों से भी पैनी नजर रखी गई।
उन्होंने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए निजी विमान से रवाना होने के बाद सुरक्षा घेरे में शिव सैनिकों को एक विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। एडीजी ने दावा किया कि अयोध्या में कोई अव्यवस्था नहीं हुई। सारे कार्यक्रम सुचारू और शांतिपूर्वक हुए।
नहीं जारी हुआ था कोई अलर्ट
शिव सेना व विहिप के कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या पर आतंकी खतरे को एडीजी ने सोशल मीडिया की अफवाह बताया। कहा कि खुफिया एजेंसियों की ओर से अयोध्या को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से लेकर यूपी पुलिस की एलआईयू की टीम ने सारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। दोपहर में अयोध्या में करीब 75000 लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा गलियों में पच्चीस हजार के करीब भक्त थे। पहले सत्र में 27000 लोगों ने रामलला के दर्शन किए थे और दूसरे सत्र में 40 हजार ने दर्शन किए।