फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP reviewed security arrangements Bakrid

Lucknow: बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था का डीजीपी ने लिया जायजा, मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल का किया भ्रमण

Fri, 30 Jun 2023 12:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 12:38 AM IST
सार

डीजीपी ने सोशल मीडिया सेंटर में ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मो की सतत मॉनिटरिंग एवं अफवाह व भ्रामक सूचना के खण्डन के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन
DGP reviewed security arrangements Bakrid
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था का डीजीपी ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम, सोशल मीडिया/मीडिया सेल का बृहस्पतिवार को भ्रमण कर बकरीद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के साथ त्योहार पर किये गये पुलिस प्रबन्ध व कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ कन्ट्रोल रूम में कार्यरत पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया।

विज्ञापन

 

डीजीपी ने निर्देश दिए कि हर छोटी-बड़ी घटनाओं की त्वरित जानकारी एवं कार्यवाही के बारे में सम्बन्धित कमिश्नरेट, जिले सूचनाएं से प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाये। सी-प्लान एप में अधिक से अधिक आम जनता को जोड़कर इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे पुलिस का जनता से सीधा संवाद स्थापित हो सके। 

विज्ञापन

 

डीजीपी ने सोशल मीडिया सेंटर में ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मो की सतत मॉनिटरिंग एवं अफवाह व भ्रामक सूचना के खण्डन के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मीडिया सेल में प्रेसनोट, ई-पेपर एवं दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कतरन आदि कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही,  पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, रिकार्डों, प्रशासनिक व कानून सम्बन्धी पुस्तकों की संख्या बढ़ाने तथा उनके सुव्यवस्थित और बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed