{"_id":"5cb57056bdec2209dc70e4ad","slug":"dgp-praises-policemen-who-saved-a-family-s-life-from-burning-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग बाइक बनने से बचाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह, एक परिवार की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग बाइक बनने से बचाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह, एक परिवार की बचाई जान
Tue, 16 Apr 2019 11:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक में लगी आग
- फोटो : amar ujala
इटावा में एक्सप्रेस-वे पर बर्निंग बाइक बनने और एक परिवार की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क दिया जाएगा। इसकी घोषणा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने की है। मालूम हो कि रविवार को इटावा में एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी निवासी स्वतंत्र शाक्य भाभी आरती और भतीजी शिवानी के साथ बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
इटावा में पेट्रोलिंग में तैनात यूपी-100 की पीआरवी 1617 के बगल से बाइक गुजरी तो पुलिस कर्मियों ने बाइक के पीछे बंधे बैग में आग लगी देखी। बाइक की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। पुलिस ने चार किलोमीटर तक पीछा कर उस व्यक्ति को रोक कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
इस दौरान एक सिपाही ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बनाकर यूपी 100 की ओर से सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस वीडियो की न सिर्फ यूपी बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सराहना हो रही है। इटावा के एसएसपी ने संतोष कुमार मिश्रा ने ड्यूटी प्वॉइंट पर पहुंचकर कांस्टेबिल ओम सिंह, विक्रम सिंह और चालक अमित बैसला को सम्मानित किया। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी डीजीपी का प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Trending Videos
अहमदाबाद पुलिस ने वीडियो किया साझा
बाइक में लगी आग
- फोटो : amar ujala
अहमदाबाद पुलिस ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझाकर लिखा कि ‘बाइक के साइलेंसर के पास अपना सामान कभी न रखें। साइलेंसर से निकलने वाली गर्म हवा आपके बैग को जला सकती है और आग का कारण बन सकती है।’ वीडियो को एक लाख से अधिक बार लोग देख चुके हैं।