फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp instructed policemen to use decorum with solders and their family members

डीजीपी ने दिए निर्देश, कहा- सेना के जवानों व उनके परिजनों से दुर्व्यवहार पर नपेंगे पुलिसकर्मी

Sat, 09 Mar 2019 04:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 09 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
dgp instructed policemen to use decorum with solders and their family members
OP SINGH UP DG - फोटो : SELF
सेना के जवान या उनके परिवार के सदस्यों से अगर थाने या किसी अन्य जगह पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीजीपी ओपी सिंह ने निर्देश देते हुए पुलिस कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना के जवान व उनके परिवार की समुचित सुरक्षा पुलिस का मुख्य दायित्व है। उनकी समस्याओं का निपटारा भी प्राथमिकता से कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जवानों व उनके परिवारीजनों के साथ कोई विवाद होने या मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


अगर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाता है तो सबसे पहले संबंधित सैनिक की मिलिट्री यूनिट को सूचना दें और नियमानुसार कार्रवाई करें। थाने पर अगर जवान या उनके परिवारीजन कोई शिकायत लेकर आते हैं तो उनके साथ शिष्टता से पेश आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने चेतावनी दी है कि अगर किसी सैनिक अथवा उसके पारिवारिक सदस्यों से पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed