{"_id":"625a787bd821b23ed1469fd8","slug":"dgp-head-quarter-asked-for-report-on-murders-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: एक ही दिन में सात लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, डीजीपी मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: एक ही दिन में सात लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, डीजीपी मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
Sat, 16 Apr 2022 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:38 PM IST
सार
यूपी के प्रयागराज में एक ही दिन में हुई सात हत्याओं से हड़कंप मच गया है। मामले पर डीजीपी मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 लोगों की हत्या को लेकर हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं के बाद डीजीपी मुख्यालय ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और आई जी राकेश कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पहली घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, सोरांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव की हैं। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर व एक महिला की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
नवाबगंज के खागलपुर गांव में पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया है कि घटना की रात बाहर से कोई भी शख्स अंदर घुसा ही नहीं। ऐसे में अब शक की सुई गृहस्वामी पर ही जा रही है जिसका शव बरामदे में लटकता मिला। घटना को उलझाने के लिए भी एक शख्स की लाश को लटकाने की साजिश के तहत देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। नवाबगंज से खागलपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पांच लोगों की हत्या ने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। चर्चा यह भी रही है कि जब हत्यारों ने पांच लोगों को धारदार हथियार से काटा तो गृहस्वामी को फांसी के फंदे पर क्यूं लटका दिया। कहीं मामले को दूसरी तरफ मोड़ने की साजिश तो नहीं है।