फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DG rank officer Ashish Gupta returned from the center, the representation of UP in the center further reduced

Lucknow News : डीजी रैंक के अफसर आशीष गुप्ता की केंद्र से वापसी, कम हुआ यूपी का प्रतिनिधित्व

Wed, 28 Sep 2022 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Sep 2022 07:54 PM IST
सार

आशीष गुप्ता की केंद्र से वापसी के बाद केंद्र में यूपी के आईपीएस अफसरों का प्रतिनिधित्व और कम हो गया है। अब केवल 35 अफसर ही केंद्र में यूपी के रह गए हैं। जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए यूपी का कोटा 117 अधिकारियों का है।

विज्ञापन
DG rank officer Ashish Gupta returned from the center, the representation of UP in the center further reduced
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

डीजी रैंक के अधिकारी 1989 बैच के आईपीएस आशीष गुप्ता केंद्र से कार्यमुक्त हो गए हैं। वह जल्द ही प्रदेश में जॉइन करेंगे। आशीष गुप्ता केंद्र में मौजूदा समय में बीएसएफ में स्पेशल डीजी के पद पर तैनात थे। वह सितंबर 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। केंद्र में वह लंबे समय तक नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड के पद पर तैनात थे। बीते जून महीने में उन्हें नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड से हटाकर बीएसएफ में तैनाती दी गई थी। अब प्रतिनियुक्ति की आठ साल की अवधि पूरी होने के बाद वह यूपी वापस आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

    
आशीष गुप्ता की केंद्र से वापसी के बाद केंद्र में यूपी के आईपीएस अफसरों का प्रतिनिधित्व और कम हो गया है। अब केवल 35 अफसर ही केंद्र में यूपी के रह गए हैं। जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए यूपी का कोटा 117 अधिकारियों का है। इस वर्ष अब तक आधा दर्जन अधिकारी केंद्र से यूपी वापस आ चुके हैं। इसमें एडीजी प्रकाश डी, अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी अपर्णा कुमार, अजय मिश्रा और डीआईजी रैंक के अधिकारी अब्दुल हमीद की प्रतिनियुक्ति से वापसी इसी वर्ष हुई है।
विज्ञापन


साल के अंत तक एडीजी अशोक मुथा जैन, आनंद स्वरूप और रघुवीर लाल के वापस आने की संभावना है। जबकि यूपी से इस वर्ष केवल एक अधिकारी 2011 बैच के आईपीएस मोहम्मद इमरान को ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। इमरान को अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर तैनाती दी गई है। दो अन्य अधिकारियों नोएडा संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए एनओसी दी गई है, लेकिन उनकी तैनाती केंद्र में अभी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed