फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   devotees neither revolved around hanuman setu temple nor nor prasad can be sold

हनुमान सेतु मंदिर में नहीं होगी परिक्रमा, प्रसाद नहीं बिकेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
devotees neither revolved around hanuman setu temple nor nor prasad can be sold
लखनऊ। हनुमान सेतु मंदिर के सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा रोकने के साथ एक तरफ से प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों के मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इंतजाम करने समेत कई मसलों पर कमेटी के साथ बैठक के बाद एडवाइजरी जारी होगी। मनकामेश्वर शक्तिपीठ मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि मंदिर में घंटा बजाने पर रोक रहेगी तो शारीरिक दूरी बनाने के साथ मास्क अनिवार्य होगा। गर्भ गृह में एक से अधिक को रुकने नहीं दिया जाएगा। प्रतिमाओं को छूने और श्रद्धालुओं को मंदिर में रुकने पर प्रतिबंध रहेगा। कहा कि सरकार की ओर से आने वाली गाइडलाइन के बाद ही नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उधर, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने प्रकाश पर्व व शहीदी दिवस जैसे समारोह गुरुद्वारों में न करने की अपील की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने घर से ही वुजू कर मस्जिद आने की अपील की है। वहीं, नमाज मास्क लगाकर ही अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed