फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees danced to the bhajans in the divine Shri Ram Hanuman festival

Lucknow News: दिव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans in the divine Shri Ram Hanuman festival
कार्यक्रम में भजन सुनाते अजय याग्निक।
लखनऊ। हनुमत सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को बलरामपुर गार्डन में किया गया। शुरुआत मंगलाचरण से हुई। सुंदरकांड पाठ, प्रार्थना के साथ विश्वप्रसिद्ध हनुमत संग्रहालय के दर्शन भक्तों ने किए। पहली बार भक्तों ने पीपल के पत्ते पर चंदन रोली से जय श्रीराम लिखकर हनुमान महाराज को अर्पित किया। आयोजन के पहले दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह आमंत्रित थे। संयोजक विवेक पांडेय ने उत्साहित हो कर बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार हनुमान चालीसा का पाठ, काव्य प्रस्तुति, श्रीहनुमान महाराज की झांकी, भजन और बनारस की गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव में विख्यात भजन गायक भक्ति भूषण अजय याग्निक ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। भजन गायक विवेकानंद पांडेय ने जब भजन-निर्बल हो कर कोई, जब उन्हें पुकारा है, फिर कौन बिगाड़ेगा सुनाया तो भक्त झूम उठे। मशहूर गायक किशोर चतुर्वेदी ने सुनिए सुनिए श्री हनुमान भजन सुनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed