फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devlopment in Priyadarshini Colony after 17 years

Lucknow News: 17 वर्षों के बाद प्रियदर्शिनी कॉलोनी की सुधरेगी सूरत

Wed, 09 Apr 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Devlopment in Priyadarshini Colony after 17 years
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित एलडीए की प्रियदर्शिनी कॉलोनी के 17 वर्ष बाद दिन बहुरेंगे। गड्ढों में तब्दील हो चुकीं यहां की सड़कों की मरम्मत होगी। जल निकासी बेहतर करने के लिए नाले-नालियों को दुरुस्त किया जाएगा और फुटपाथों को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

कॉलोनी के 11 पार्क संवारे जाएंगे। नगर निगम एक महीने बाद काम शुरू करवा देगा। इससे करीब 30 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। विकास कार्यों पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


हैंडओवर को लेकर नगर निगम और एलडीए के बीच इतने वर्षों तक चले विवाद के खत्म होने के बाद अब इस कॉलोनी में विकास कार्य शुरू होंगे। एलडीए ने एक सप्ताह पहले कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर करते हुए यहां काम करवाने के लिए 17 करोड़ रुपये भी दिए हैं। विकास कार्य शुरू करवाने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है और फिर टेंडर जारी होंगे। इस प्रक्रिया में करीब एक महीना लगेगा और फिर काम शुरू हो जाएंगे। यहां तीन सेक्टर बी, सी और डी में करीब पांच हजार मकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए चला हैंडओवर का विवाद

वर्ष 2008 में एलडीए ने कागज पर तो प्रियदर्शिनी कॉलोनी हैंडओवर कर दी, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए नगर निगम को पैसा नहीं दिया। ऐसे में कॉलोनी के रख-रखाव का मामला विवाद में फंस गया। न तो एलडीए और न ही नगर निगम की ओर से विकास कार्य न करवाने से कॉलोनी की छह किमी लंबी सड़कें और पार्क बदहाल हो गए। सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। यह कॉलोनी फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में आती है। पार्षद प्रदीप शुक्ला यहां सफाई व कुछ जरूरी काम कराते रहे हैं, लेकिन विकास कार्य करवाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। ऐसे में यहां के निवासी कॉलोनी हैंडओवर किए जाने की लगातार मांग कर रहे थे। पार्षद ने नगर निगम सदन में मामला उठाने के साथ एलडीए से भी मांग की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed